kanpur

रोटरी क्लब ने किया विशाल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

इसका उद्देश्य पारंपरिक कला व महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

  • Kanpur Desk: उन्नाव।शुक्लागंज रोटरी क्लब गंगा घाट के तत्वावधान में श्रीनगर, पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में विशाल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व विशिष्ट अतिथि किड्ज़ी डायरेक्टर प्रियंका तिवारी रहीं।
    इसका उद्देश्य पारंपरिक कला व महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में महिलाओं ने भारी उत्साह से हिस्सा लिया। मौके पर विद्यालय प्रबंधिका सुधा तिवारी, रोटरी क्लब सदस्यों की पत्नियों और अभिभावकों ने सहभागिता की।
  • अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, रितेश मिश्रा, रवि शुक्ला, पंकज तिवारी, हरीश शुक्ला और अभिषेक तिवारी सहित कई रोटेरियन मौजूद रहे। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया और आपसी सहयोग व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    संजय भारती
    भारत ए टू जेड
Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close