kanpur

गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की वंदना सत्र में प्रांतीय गणित मेला का आयोजन

गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर की वंदना सत्र में प्रांतीय गणित मेला में स्थान प्राप्त भैया बहनों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l

Kanpur Desk;  विद्या भारती के तत्वाधान में 23 वाँ प्रांतीय गणित मेला 2026 27 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तकअंबेडकर नगर के विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा में संपन्न हुआ जिसमें गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर के विभिन्न भैया बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया l आज की वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेंद्र कुमार मिश्र
ने विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया l
प्रांतीय गणित मेला में परिणाम
गणित प्रदर्श -प्रथम स्थान प्राप्त –1 बहन दिव्यांशी शाह 2जानवी मिश्रा
गणित प्रयोग –द्वितीय स्थान प्राप्त –1 हर्ष तिवारी
2 खुशी मिश्रा
तृतीय स्थान प्राप्त–1विराट शुक्ला
2 समृद्धि साहू
3 साक्षी वर्मा
गणित प्रश्न मंच –तृतीय स्थान प्राप्त
1रवि गुप्ता
2करण गुप्ता
3शिखर पांडे


इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया विद्या भारती द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है जिससे भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हो सके आज प्रांतीय गणित मेला में विद्यालय के प्रतिभागी भैया बहनों ने जो स्थान प्राप्त किया है इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर से उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई तथा भैया बहनों को और उनके मार्गदर्शक आचार्य कमलेश गुप्ता जी मनीष भोला जी आदित्य मिश्रा जी और नवनीत जी तथा विवेक त्रिपाठी जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी l
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कमलेश गुप्ता जी ने बताया कि अब विजेता प्रथम स्थान प्राप्त भैया बहन आगामी 12 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक सुल्तानपुर के विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में आयोजित क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला में प्रतिभागी प्रतिभाग करने के लिए जाएंगे l
आज के कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख ओम बाबूजी मिश्र ने दी l
                                                                                                                      संजय भारती

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close