पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा मे हुई चूक को लेकर सडक पर उतरे सपाई
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा मे हुई चूक को लेकर सडक पर उतरे सपाई

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा मे हुई चूक को लेकर सडक पर उतरे सपाई अमेठी के सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में बुधवार को सुबह लगभग 11.30 बजे सपाइयों का दल कलेक्ट्रेट पहुँचा। वहाँ पहुँचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। कहा प्रशासन द्वारा यदि किसी कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया गया। तो उसके हक की लड़ाई लड़ने के सड़क पर उतरने को संकोच नही करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार व सी ओ गौरीगंज गुरमीत सिंह को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के मुरादाबाद दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह दोषी है।जबकि माननीय अध्यक्ष को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान है। 11 मार्च की हुई घटित घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उससे प्रदेश सरकार की नाकामी साबित होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व अन्य के विरुद्ध दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट वापस ली जाय। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाय। प्रदेश में हो रही लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं को रोका जाय। जिससे प्रदेश में अराजकता व भय का माहौल व्याप्त है। डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा बृद्धि पर रोक लगायी जाय। किसान बिल जैसे काले कानून को वापस लिया जाय। किसानों के गेंहू को खरीदने हेतु गेंहू क्रय केन्द्र की संख्या बढ़ाई जाय। तथा प्रत्येक किसान का गेंहू क्रय किया जाय। जिले में हो रही लूट, हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगायी जाय। सरकार द्वारा किया जा रहा निजीकरण को रोका जाय। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाय या बेरोजगारी भत्ता दिया जाय। जिस प्रकार से सपा सरकार में बेरोजगारों को मिलता था। निराश्रित महिलाओं व वृद्धों की पेंशन प्रत्येक माह भुगतान किया जाय। छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति का भुगतान करवाया जाय। इस मौके पर समाजवादी पार्टी महासचिव अरशद अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, प्रवक्ता राम केवल यादव, जिला सचिव राकेश यादव, कैलाश यादव, बिमलेश सरोज, मीना सिंह, सुधा शुक्ला, गुंजन सिंह, राम हेत, रामफेर, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव, विधानसभा अध्यक्ष तिलोई छेदीलाल, इसरार अहमद, महेन्द्र सिंह, शम्भू यादव, कंसराज यादव, राजा सिंह मनी राम वर्मा, महावीर कश्यप, इसरार पप्पू भाई, अवधेश यादव, अनिल, देवी शरण, रोहित बाल्मीकि, गौश मोहम्मद आदि मौजूद रहे।