तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम,कई राज्यों के लिए जारी हुआ गरज के साथ बारिश का अलर्ट
तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, कई राज्यों के लिए जारी हुआ गरज के साथ बारिश का अलर्ट

तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम, कई राज्यों के लिए जारी हुआ गरज के साथ बारिश का अलर्ट दिल्ली व एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम में खासा बदलाव देखा गया है। देश के कई अहम हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि उत्तर भारत में 21 से 23 मार्च (रविवार से मंगलवार के बीच) तक कई राज्यों में बारिश होगी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 21 से 24 मार्च बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 21 से 23 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश होगी। आइएमडी ने कहा कि 21 मार्च और 22 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 22 मार्च को पंजाब के ऊपर ओलावृष्टि की संभावना है।



