भारत बंद आवाहन को लेकर किसान मोर्चा ने नगर निगम में किया प्रदर्शन रुट मार्च करने की कोशिश प्रशासन ने रोका
भारत बंद आवाहन को लेकर किसान मोर्चा ने नगर निगम में किया प्रदर्शन रुट मार्च करने की कोशिश प्रशासन ने रोका

भारत बंद आवाहन को लेकर किसान मोर्चा ने नगर निगम में किया प्रदर्शन रुट मार्च करने की कोशिश प्रशासन ने रोका संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि कानून को लेकर विगत 3 से 4 महीने से लगातार आंदोलन कर रहे हैं ।और संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद करने का आवाहन किया था ।जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कृषि कानून के खिलाफ गोरखपुर के नगर निगम में प्रदर्शन किया ।और किसान यूनियन के लोगों द्वारा नगर निगम से शहर से विभिन्न क्षेत्रों में कृषि कानून का विरोध करते हुए रूट मार्च करने वाले थे लेकिन, जैसे ही नगर निगम से किसान यूनियन के लोगों ने निकलने की कोशिश की मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन उन्हें नगर निगम के अंदर ही रोक दिया।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने 6 सूत्री मांग नगर निगम में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा
ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो दिल्ली बॉर्डर पर विगत 4 माह से आंदोलन कर रहा है। उनके आवाहन पर आज देशव्यापी आंदोलन के तहत भारत बंद का आह्वान किया गया था ।और गोरखपुर में हम लोग आंदोलन के लिए निकले थे ।की हम लोग नगर निगम में पहुँच कर वहाँ से हमलोग गोरखपुर के नगर निगम से अपना आंदोलन सड़क मार्च करते हुए लोगों से अपील करते हुए अपनी बात कहेंगे की,किसान अन्य दाता है जो लोगों की थाली सजाने का काम करता है ।उनके आवाहन पर आज आप लोग बंदी का समर्थन करें ।लेकिन गोरखपुर प्रशासन के द्वारा हमें नगर निगम में रोकने का काम किया गया संघर्ष हुआ हम लोगों के द्वारा धक्का-मुक्की हुई। लेकिन मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कोतवाली इंस्पेक्टर सीओ को हम लोगों ने यहीं पर 6 सूत्री मांगों को लेकर दिया हमारा पहला मांग है कि एमएसपी पर कानून बनाया जाए ,और जो तीनों काला अध्यादेश लाया गया है इसे वापस लिया जाय। और हमारा तीसरा मांग है कि जो स्वामी नाथन की सिफारिश है तत्काल लागू किया जाए ।एमएसपी के साथ-साथ कृषि बिजली और पराली पर जो कानून बनाया गया उसे रद्द किया जाए ।और सरदार नगर चीनी मिल पर वर्ष 97,98 से लेकर वर्ष 2011,12 तक जो 96 करोड़ 60 लाख 54,000 हजार बाकी है,उस बिल का भुगतान कराया जाए।भारतीय किसान के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि हमने लोगों से अपील किया हमारे कार्यकर्ता अब दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।