bengaal

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी को दुष्कर्म कर फेंका नाले में

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी को दुष्कर्म कर फेंका नाले में

नंदीग्राम :भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी को दुष्कर्म कर फेंका नाले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम में मतदान को लेकर महासंग्राम मचा हुआ है। एक भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ कथित दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास का मामला सामने आने के बाद नंदीग्राम का सियासी माहौल गरमा गया है। कथित तौर पर यह घटना सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के एक जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सामने आई है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे पास के नाले (नहर) में फेंक दिया। हालांकि तृणमूल ने इसे भाजपा की गुटबाजी करार दिया है इस घटना को लेकर भाजपा ने ट्वीट किया, नंदीग्राम में एक 24 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया जाता है और उसे नहर में धकेल दिया जाता है। उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह जघन्य अपराध एक निर्दोष महिला के खिलाफ किया जाता है, सिर्फ इसलिए कि उसका पति एक भाजपा कार्यकर्ता है! क्या इस तरह पिशी (बुआ) नंदीग्राम को जीतना चाहती हैं? क्या यह खेला है जिसका वह जिक्र कर रही हैं?

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close