
कानपुर:बिल्हौर में सुबह से हो रहा सैनिटाइजेशन आपको बता दे बिल्हौर नगर पालिका के द्वारा आज सुबह 8:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक बिल्हौर कस्बा के कई क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर किया गया।वहीं सेकंड शिफ्ट में दोपहर 1:00 बजे के बाद से पुना सैनिटाइजेशन एवं उसके बाद शाम 5:00 बजे से फॉकिंग का कार्य शुरू होगा। कोरोना महामारी के डर से जनता में काफी डर बना हुआ है लेकिन बिल्हौर नगरपालिका के द्वारा किया गया सैनिटाइजेशन कार्य से जनता के बीच कोरोना बीमारी से लड़ने के लिए एक हिम्मत बंधी है। जिसको लेकर बिल्हौर नगर पालिका के कार्य से बिल्हौर कस्बे की जनता काफी खुश है।