नताशा दलाल की इस अदा पर आया था वरुण को प्यार
नताशा दलाल की इस अदा पर आया था वरुण को प्यार

नताशा दलाल की इस अदा पर आया था वरुण को प्यार,वरुण धवन इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार हैं।आज वरुण का जन्मदिन है।वरुण का जन्म 24 अप्रैल, 1987 को मुंबई में हुआ था।इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। वरुण की लव लाइफ भी काफी फिल्मी है। उन्होंने इसी साल 24 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद वरुण का ये पहला जन्मदिन है।वहीं अगर उनकी लवस्टोरी की बात करें तो वो भी काफी दिलचस्प है। तो चलिए बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।वरुण धवन ने एक्ट्रेस करीना कपूर के चैट शो में नताशा दलाल संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
उन्होंने बताया था कि नताशा का प्यार पाने के लिए उन्हें कैसे और कितने पापड़ बेलने पड़े थे। वरुण ने इसी शो में बताया था, ‘जब उनकी पहली मुलाकात नताशा से हुई थी तब वो छठवीं में पढ़ती थी। उस वक्त हम डेट नहीं कर रहे थे। 11वीं-12वीं तक हम बहुत अच्छे दोस्त थे।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘उन्हें याद है कि जब हम मानेकजी कूपर स्कूल में जाते थे। वो येलो हाउस में थी और मैं रेड हाउस में था। हम बास्केटबाल कोर्ट में थे। लंच ब्रेक के दौरान कैंटीन में मुझे उसका चलना याद है। मैंने उसे देखा तभी मुझे उससे प्यार हो गया।’