Kanpur Nagar

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राशन बैंक ने गरीब विकलांग व मजबूर लोगों को वितरित किया राशन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राशन बैंक ने गरीब विकलांग व मजबूर लोगों को वितरित किया राशन

कानपुर:राष्ट्रीय विकलांग पार्टी राशन बैंक ने गरीब विकलांग व मजबूर लोगों को वितरित किया राशन।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा स्थापित राशन बैंक ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण किया | राशन बैंक से सौ व्यक्तियों को राशन वितरण किया गया| पार्टी ने लाक डाउन में गरीबों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए राशन बैंक की स्थापना किया है|राशन बैंक गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन उपलब्ध करवा रहा है|राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी के कारण भूखमरी के शिकार गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन देकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से राशन बैंक की स्थापना की गयी है|इसमे आटा, चावल, दाल, तेल , मसाला, सब्जी आदि सामग्री दी जायेगी|

समाज के सक्षम व्यक्तियों से अपील की जा रही है की गरीब विकलांग साथियों की मदद कर सकते है वो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के “राशन बैंक” में आटा, चावल, दाल, तेल मसाला, सब्जी आदि दान देकर मदद करें| जिससे कमजोर व मजबूर व्यक्तियों की मदद की जा सके|मोबाईल नम्बर 9838111506, 9335234399 पर सम्पर्क कर सकते हैं |आज राशन बैंक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर वी एन पाल, राहुल कुमार,अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार ने राशन बैंक में राशन दान किया जो गरीब विकलांग व्यक्तियों को वितरित किया गया |

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close