entertainment
माधुरी दीक्षित ने फैंस का किया धन्यवाद जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए
माधुरी दीक्षित ने फैंस का किया धन्यवाद जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए

माधुरी दीक्षित ने फैंस का किया धन्यवाद जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए।बॉलीवुड की धक- धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित ने बीते दिन अपना 54वां जन्मदिन मनाया।खास मौके पर माधुरी को उनके दोस्तों और परिवार ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।कोरोना काल के चलते माधुरी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर सकीं।माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।हाल ही में माधुरी ने अपने जन्मदिन के बाद एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया।इसमें वो कह रही हैं, ‘नमस्कार मैं आशा करती हूं कि आप सभी सेफ एवं स्वस्थ हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं जन्मदिन की शुभकामनाएं मुझे भेजने के लिए।