cricket

मुंबई इंडियंस के प्लेयर का खुलासा बतौर कप्तान रोहित शर्मा को मैंने ये काम करते कभी नहीं देखा

मुंबई इंडियंस के प्लेयर का खुलासा बतौर कप्तान रोहित शर्मा को मैंने ये काम करते कभी नहीं देखा

मुंबई इंडियंस के प्लेयर का खुलासा बतौर कप्तान रोहित शर्मा को मैंने ये काम करते कभी नहीं देखा।जयंत यादव ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि, वो बेहद सहज हैं और क्रिकेट की समझ उनकी जबरदस्त है।जयंत यादव ने कहा कि, जब क्रिेकेज को जानने की बात आती है तो इसमें रोहित शर्मा बहुत ही अच्छे हैं। उन्हें अपने इरादों पर विश्वास होता है साथ ही अगले कुछ ओवर्स में क्या हो सकता है इसका उन्हें काफी अच्छे से पता होता है।34 वर्ष के हो चुके जयंत यादव ने बताया कि, उन्होंने रोहित शर्मा को कभी गुस्सा करते हुए नहीं देखा और यही बात उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी व कप्तान बनाता है।

जयंत यादव ने कहा कि, रोहित शर्मा किसी भी खिलाड़ी को कोई बी बात काफी अच्छे तरीके से समझाते हैं। अगर आप अगला मैच खेल रहे हैं तो वो आपको बताएंगे कि, आपका क्या रोल होने वाला है साथ ही वो आपसे क्या उम्मीद करते हैं।रोहित शर्मा आइपीएल इतिहास के सबसे सफल हैं, जिन्‍होंने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आइपीएल खिताब जीते।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close