Shravasti

भूमाफिया द्वारा विद्यालय मार्ग पर किया जा रहा अवैध निर्माण

भूमाफिया द्वारा विद्यालय मार्ग पर किया जा रहा अवैध निर्माण

श्रावस्ती :भूमाफिया द्वारा विद्यालय मार्ग पर किया जा रहा अवैध निर्माण

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भले से भूमाफियाओं पर नकेल कसने के दावा कर रही हो लेकिन श्रावस्ती जनपद में सरकार के उस दावे से उलट देखने को मिल रहा है। जहां कानून का रक्षक ही जमीनों का भक्षक बन गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में होमगार्ड अवधेश कुमार ने प्राथमिक स्कूल जाने वाले मार्ग पर पक्की दिवाल उठाकर उसे बंद कर दिया है।

ग्रामीणों ने जब रास्ते को बंद करने का विरोध किया तो मल्हीपुर थाने में तैनात होमगार्ड ने लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा पांडेय ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों को पत्र भेजकर करते हुए मार्ग खुलवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close