एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का बयान पर्ल वी पुरी पर लगे दुष्कर्म के अरोप के बीच
एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का बयान पर्ल वी पुरी पर लगे दुष्कर्म के अरोप के बीच

एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का बयान पर्ल वी पुरी पर लगे दुष्कर्म के अरोप के बीच
टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने यंग एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। पर्ल पुरी के अरेस्ट होते ही कई नामी टीवी स्टार्स एक्टर के सपोर्ट में आ गए हैं और उन्हें एक अच्छा इंसान बता रहे हैं। एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, अली गोनी, राखी सवांत, अर्जुन बिजलानी समेत कई स्टार्स ने पर्ल पुरी का सपोर्ट किया है।इस बीच अब पर्ल वी पुरी के साथ सीरियल ‘नागार्जुन’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का भी बयान सामने आया है। ऋषिना ने भी पर्ल वी पुरी का समर्थन किया है और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है साथ ही ये भी बताया है कि सेट पर वो सबके साथ कितने अच्छे से रहते थे, खासतौर पर लड़कियों के प्रति उनका बर्ताव बहुत शालीन था।
ऋषिना ने कहा, ‘जिस शख्स के साथ आपने काम किया हो उसके बारे में ऐसा कुछ सुनना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे याद है कि ‘नागार्जुन’ की शूटिंग के दौरान सेट पर उनका बर्ताव सबके साथ कैसा रहता था, खासतौर पर फीमेल कोस्टार्स के साथ उनका व्यव्हार कितना अच्छा था।