Kanpur Nagar

बीजेपी प्रत्याशी का आरोप, डीएम ने पंचायत चुनाव में कराई धांधली

बीजेपी प्रत्याशी का आरोप, डीएम ने पंचायत चुनाव में कराई धांधली

कानपुर:बीजेपी प्रत्याशी का आरोप, डीएम ने पंचायत चुनाव में कराई धांधली।कानपुर देहात जिलाधिकारी पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया गया है ।पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कानपुर देहात शुरू से ही विवादों में रहा । पहले जनपद का परशीमन बदलाया गया , इसके बाद पैसे लेकर गलत आरक्षण जारी कराने का आरोप लगाया गया इसके बाद मतदान में धांधली कराने के आरोप लगे । और इन सबके बीच मतगणना हुई तो मतगणना में हारे हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया और चुनाव जीते प्रत्याशी को हराया गया ।

वही जिला पंचायत के रिजल्ट में गड़बड़ी करने के लिये रिजल्ट को रोक कर रखा गया ,2 दिन तक रिजल्ट न मिलने से जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने डीएम आफिस जाकर बवाल किया तब कही जाकर 2 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया । वही डीएम आफिस में बने आरओ कक्ष में विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार के पहुंचते ही हंगामा और बढ़ गया ,विधायक पर डीएम और आरओ संग मिल गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया दिनभर चले इस हंगामे के बीच देरशाम चुनाव में जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया और उनको पुलिस सुरक्षा में लेकर घर छोड़ने जाना पड़ा।वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी रीता कठेरिया ने डीएम और आरओ को भृष्ट अधिकारी कहते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। प्रत्याशी ने कहा जनपद में लोकतंत्र की हत्या हुई।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close