मंत्री धारीवाल का बाबा रामदेव पर तंज बोले- बाबा के पास हर मर्ज की दवा
मंत्री धारीवाल का बाबा रामदेव पर तंज बोले- बाबा के पास हर मर्ज की दवा,

योगगुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के द्वारा कोरोनावायरस (Coronavirus) की दवा के तौर पर कोरोनिल दवा (coronil medicine) को लान्च करने के बाद सियासत का बाजार गर्म है. बाबा रामदेव के इस दवा को लेकर किए गए दावे पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए इसे ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट-1940 और ड्रग एवं मैजिक रैमीडीज एक्ट-1954 का उल्लंघन मानते हुए दिव्य योग फार्मेसी (Divya Yoga Pharmacy) को नोटिस जारी की है. अब राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने भी बाबा के दावे का मजाक उड़ाया है.
राजस्थान में क्लीनिकल ट्रायल को लेकर भी विवाद
बाबा रामदेव की इस मेडिसिन के राजस्थान में क्लीनिकल ट्रायल को लेकर भी विवाद जोरों पर है. राजस्थान के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी आज बाबा रामदेव की कोरोना की दवा के दावे पर तंज कसते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि ‘बाबा (रामदेव) के पास हर मर्ज की दवा है वो मरे हुए को भी जिंदा कर सकते है.’ हालंकि राजस्थान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने मजाकिया अंदाज में बाबा पर की दवा पर निशाना साधा लेकिन राजस्थान में बाबा की दवा की लांचिंग के बाद से ही विवाद चल रहा है चिकित्सा मंत्री भी बाबा रामदेव की दवा को लेकर अपना सख्त बयान दे चुके हैं और केंद्र सरकार से दिव्य योग फार्मेसी पर कार्रवाई की भी अपील कि है. बता दें कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल दो दिवसीय कोटा दौरे पर आए हैं इस दौरान मंत्री धारीवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरिक्षण भी किया. जब मीडिया ने उनसे बाबा रामदेव के दावे के बारे में पूछा तो उन्होंने बाबा पर जमकर निशाना साधा.



