उत्तरप्रदेश

यूपी : शोले फिल्म का वीरू बना “गैंगस्टर अपराधी”, टंकी पर चढ़ काटा बवाल

आपने शोले फिल्म जरूर देखी होगी, जिसमे फिल्म अभिनेता अपनी बात मनवाने के लिए टंकी पर चढ़कर गुहार लगाता है, इसी क्रम में कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके है जिसमे लोग अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे ट्रिक्स का उपयोग करते है, लेकिन जब एक गैंस्टर का अपराधी कानून के भय से टंकी पर चढ़ जाए तो आप समझ लीजिए कि मामला यूपी का है, सीएम योगी के क्षेत्र का है।

मामला यूपी के बाराबंकी जिले के थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सिद्धौर का है, जहां पानी की टंकी पर चढ़े गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ने जमकर बवाल काटा और काफी देर तक टंकी पर चढ़ा रहा, जिसका लोगो ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया मंचो की गलियों से होता हुआ पुलिस के पास पंहुचा। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि उक्त व्यक्ति का नाम जासिम है जो गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त है,पुलिस कार्यवाही से बचने व पुलिस पर दबाव बनाने की नियत से थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सिद्धौर में पानी की टंकी पर चढ़ गया था। एडिशनल एसपी ने बताया कि थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त जासिम उपरोक्त को सकुशल टंकी से नीचे उतार लिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close