
किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में सहारनपुर से दिल्ली जा रही पदयात्रा मंगलवार को मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान मेरठ -दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सहारनपुर से दिल्ली तक पदयात्रा निकाल रहे किसान मेरठ -दिल्ली हाईवे से निकलने की बजाय शहर की तरफ से निकल रहे हैं। सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ टैंक चौराहा तक पहुंच गए हैं। ऐसे में दिल्ली रोड पर भीषण जाम के आसार बने हुए हैं। बेगमपुल, भैसाली अड्डा, केसरगंज से लेकर शोप्रिक्स मॉल तक जाम लगना शुरू हो गया है। एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को भी भेजा है।