Lucknow

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

यूपी के लखनऊ में कोरोना संक्रमण जांच और उससे बचाव के लिए सामान व उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले के आरोप को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

प्रदर्शन की जानकारी होने के चलते पहले से तैयार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा से आगे ही नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं ने जब यहां से आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठीचार्ज में चोट आई है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुई उपकरणों की खरीद में भी घोटाला किया गया है।
पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहर थे पुलिस ने रोक लिया और लाठी चार्ज कर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इको गार्डन पहुंचा दिया गया है।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close