
फतेहपुर:गाय बांधने के विवाद में युवक को मारी गोली उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गाय बाँधने के विवाद में गोली चल गई। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए कानपूर के लिए रेफर कर दिया है। घटना का विवाद करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
आज इसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और पडोसी बच्चा सिंह ने 22 वर्षीय किशन को गोली मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।डॉक्टरों ने कानपूर रेफर कर दिया है। वहीँ घटना के बाद दोनों पक्षों का विवाद करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपी बच्चा सिंह विवाद के दौरान हवाई फायरिंग करते दिख रहा है।
वहीँ सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इलाके के गैस एजेंसी रोड के पास गाय बाँधने को लेकर विवाद हो गया। जिसमे 22 वर्षीय किशन को गोली लगी है। जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपूर के लिए रेफर कर दिया है। वहीँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछतांछ की जा रही है।



