आज कानपुर नगर के अर्मापुर अवासीय परिसर में केन्द्रीय कर्मचरियों की हुई बैठक
आज कानपुर नगर के अर्मापुर अवासीय परिसर में केन्द्रीय कर्मचरियों की हुई बैठक

आज कानपुर नगर के अर्मापुर अवासीय परिसर में केन्द्रीय कर्मचरियों की हुई बैठक जिसमे राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी मौजूद रहे व केन्द्रीय कर्मचारी हजारों की संख्या मे भी मौजूद रहे अशोक जी ने बताया कि जो मजदूर का हक है वह उसे मिलना चाहिए क्योंकि वो एक मजदूर ही है उसके खून पसीने के मिश्रित श्रम से ही देश चलता है वर्तमान सरकार ने तरह तरह के नियम काला कानून बना कर उनकी मजदूरी खत्म करने का काम कर रही जिससे बेरोजगारी बढती जा रहा है| सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारी मृत्यु के उपरान्त मिलने वाली अनुकम्पा के आधार पर नौकरी को 5% मे आरक्षित कर बंधित कर रखा है जिससे मृतक कर्मी के परिवार को नौकरी नही मिल पा रही है जिससे मृतक का घर चलना ही मुश्किल हो चुका है| नयी पेंशन कानून 2004 जो कि कर्मचारीयो के ऊपर जबरन थोपी गयी थी सरकार को उसे वापस करना ही होगा पुरानी पेंशन मिलने से कर्मचारीयो बुढापे मे सहारा मिलेगा|COD कर्मचारी यूनियन के महामंत्री राकेश जी ने बताया की वो अपने कर्मचारी वो उनके लिए हमेशा खड़े है
उनके सुख दु:ख की घड़ी में उनका साथ देगे जिसे उनके घर की मुश्किल दूर हो सके और निरन्तर प्रयास करते रहेगे कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द भर्ती किया जाये जिसमे कई केन्द्रीय कर्मचारी के पदाधिकारी मौजूद रहे श्री पी एस बाजपेई प्रदेश उपाध्यक्ष
एच.एन तिवारी प्रदेश महामंत्री विनोद तिवारी प्रदेश सचिव राकेश सिंह महामंत्री COD कर्मचारी यूनियन गोविन्द कुमार, राजेश, मुकेश, प्रदीप कुमार पाल, AK दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे