
सोनिया गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनिया गांधी महिलाओं संग झूम रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिन महिलाओ के साथ कुछ दिन पहले खेतों में धान रोपा था। ये वही महिलाये जिनके साथ सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी झूमती नजर आ रही है। वीडियो सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ का है।
वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सोनिया गांधी के घर पर मौजूद हैं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियकां गांधी से बातचीत कर रही हैं. सोनिया गांधी भी इन महिलाओं के साथ लंच कर रही हैं. वीडियो में महिलाएं प्रियंका गांधी को गले लगाती नज़र आईं. साथ ही उनको दुलारती हुईं भी दिखीं. वीडियो में सोनिया गांधी हरियाणवी गाने की धुन पर महिलाओं के साथ झूमती हुईं दिखी।
बता दें कि पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने सड़क के रास्ते दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जा रहे थे. इस दौरान जब राहुल गांधी का काफिला सोनीपत के बरोजा और मदिना गांव ने निकला तो राहुल ने देखा कि वहां कुछ महिलाएं और पुरुष खेतों में धान रोप रहे हैं। वहां राहुल गाँधी किसानों के साथ खेतों में धान रोपने लगे। बाद में राहुल गांधी ने महिलाओं से बातचीत की। बाद में सोनिया गांधी ने इन सभी महिलाओं को दस जनपथ पर लंच करने का न्योता भेजा था।