
सीनियर बन शून्य पर आउट हो गए शुभमन गिल
भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा खास नहीं रहा
एक भी शतक उनके बल्ले से नहीं निकला है, लेकिन एक दिलचस्प खुलासा उन्होंने अपने ही बारे में किया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले शुभमन गिल ने बताया
कि कैसे उन्होंने पहली बार पारी की शुरुआत की और वे बिना खाता खोले आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ठीक-ठाक अंदाज में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले
शुभमन गिल ने भारत आकर सीनियर बनने की कोशिश की थी, लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।




