GujratSpecial

महेशभाई सवाणी ने की 300 बेटियों की एक साथ शादी अलग अलग धर्मों से ताल्लुक रखती हैं ये बेटियां

महेशभाई सवाणी ने की 300 बेटियों की एक साथ शादी अलग अलग धर्मों से ताल्लुक रखती हैं ये बेटियां

महेशभाई सवाणी ने की 300 बेटियों की एक साथ शादी अलग अलग धर्मों से ताल्लुक रखती हैं ये बेटियां

अनाथालय में रह रही लड़कियों के कन्यादान का जिम्मेदारी उठाने का काम यहां के एक व्यापारी कर रहे हैं।
वे हर साल सैकड़ों बच्चियों का जीवन संवारने का काम करते हैं। शनिवार और रविवार के दिन आयोजित
समारोह में 300 अनाथ लड़कियों की शादी होगी। इस सामूहिक विवाह के दौरान विभिन्न धर्मों की बेटियों की डोली उठेगी। हिन्दू के साथ-साथ मुस्लिम, सिख और ईसाई रितिरिवाजों से शादियां हो रही हैं। बड़ी संख्या में शनिवार को शादियां हुई, वहीं कुछ लड़कियों का कन्यादान रविवार को किया जा रहा है। बेटियों को विदा करने के दौरन महेश सवाणी की आंखें नम नजर आईं।सामूहिक शादी होने के बाद भी शादी की सारी रस्में विधि-विधान से हुई। हल्दी और मेहंदी की रस्में रखीं गई। इस मेंहदी के कार्यक्रम के दौरान हजारों महिलाएं मौजूद थीं। महेश सवाणी गुजरात के जानेमाने व्यापारी हैं, जो कि हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन करता है।महेश सवाणी गुजरात में पिछले 10 सालों से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं। वे अनाथ बेटियों को दत्तक पिता बनकर उनकी शादी की जिम्मेदारी उठाते हैं। इस साल 300 युगलों की शादी वे करवा रहे हैं।महेश सवानी का मानना है कि दुल्हनों को देना भगवान का आशीर्वाद है।महेश सवानी अनाथ बेटियों को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बर्तन, फर्नीचर समेत जरूरी सामान उपहार में देते हैं ताकि ये गरीब बच्चियां आराम से जीवन की शुरुआत कर सकें। अब तक वे हजारों लड़कियों का घर बसा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close