
विवाहिता का शव कम दहेज मिलने पर सरयू नदी में पुल के नीचे दफनाया
बहराइच में चौकसाहार गांव में मनचाही शादी से नाखुश व कम दहेज मिलने पर
विवाहिता को जेठानी व सास मायके से लेकर निकली थीं। रास्ते में उसकी हत्या
करने के बाद शव को सरयू नदी में पुल के नीचे दफना दिया गया था। तीन दिन
बाद रविवार को विवाहिता का शव नदी में बहता मिला।
विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के
खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
आरोप है कि विवाहिता का पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था।
जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे।
तीन दिन पहले विवाहिता मायके आई थी। यहां उसकी जेठानी व सास पहुंचीं और फुसलाकर
ससुराल ले जाने के लिए अपने साथ ले गईं। रास्ते से अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने
तलाशना शुरू किया, लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं पता चल सका। रविवार को विवाहिता का
शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे सरयू नदी में बहता हुआ दिखा।