168 भारतीय काबुल से सकुशल भारत पहुंचे गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा विमान
168 भारतीय काबुल से सकुशल भारत पहुंचे गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा विमान

168 भारतीय काबुल से सकुशल भारत पहुंचे गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा विमान
अफगानिस्तान से भारतीयों को बड़ी संख्या में स्वेदश वापस लाया जा रहा है।
भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफगानिस्तान के काबुल
से उड़ान भरी थी वो गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा।
वहीं शनिवार देर रात एयर इंडिया से 87 लोगों को लाया गया है। काबुल में तालिबान
के चुंगल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सभी दुनिया की सभी सरकार
अपने स्तर पर अभियान चला रही है।बता दें कि भारत सरकार के अधिकारी काबुल में
फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। यहां से भारतीय नागरिकों
को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
काबुल से भारतीयों को निकालने की जानकारी रखने वाले विदेश मंत्रालय ने की मानें तो शुक्रवार
देर शाम से स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए हैं।