गीता प्रेस एक संस्था नहीं जीवंत आस्था है – पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर के दौरे पर हैं। गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने शिरकत ली। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है। यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।
आगे सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर को आगे बढ़ा रहा है। यहां 75 साल में कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया। गोरखपुर बंद खाद कारखाना अब 110 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पाद कर रहा है। 2014 में गोरखपुर के पास एक फ्लाइट था, अब 14 से अधिक फ्लाइट उड़ान भर रही है। वहीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वांचल के लोगों के लिए उपहार है।




