Specialविदेश

विमान के पहियों के पास बैठकर किया ‘मौत का सफर’, ढाई घंटे हवा में लटका रहा

विमान के पहियों के पास बैठकर किया 'मौत का सफर', ढाई घंटे हवा में लटका रहा

अमेरिका में एक शख्स ने विमान के लैंडिंग गियर के पास बैठकर यात्रा की।

विमान करीब दो घंटे 30 मिनट तक हवा में रहा, तब तक ये शख्स लैंडिग गियर के पास ही बैठा रहा।
विमान के लैंड के करते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने जब उस शख्स को लैंडिग गियर पर बैठे देखा तो हैरान रह गए।
कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
ग्वाटेमाला से मियामी के लिए एक अमेरिकी विमान ने उड़ान भरी। लेकिन यात्रियों के अलावा इस विमान में एक शख्स और मौजूद था।
यह शख्स विमान के भीतर नहीं, बल्कि विमान के लैंडिंग गियर में बैठा था।
ग्वाटेमाला से मियामी पहुंचने में विमान ने करीब दो घंटे 30 मिनट लिए। तब तक ये शख्स 33,000 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग गियर के पास ही
बैठा रहा विमान के पहियों के पास बैठकर किया ‘मौत का सफर’, ढाई घंटे हवा में लटका रहा हैरानी की बात ये है कि शख्स जीवित भी बच गया।
कस्टम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘मियामी एयरपोर्ट पर 26 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा गया है, जो ग्वाटेमाला से आने वाले एक विमान के लैंडिंग गियर के बॉक्स में मौजूद था।
शनिवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।
जिसमें विमान के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों को लैंडिग गियर से शख्स को निकालते हुए देखा जा सकता है।
शख्स बेहद बहुत डरा हुआ था।
गौरतलब है कि इस तरह का मामला शायद ही कभी सुना गया हो कि ढाई घंटे की फ्लाइट में किसी शख्स ने लैंडिग गियर के पास बैठकर यात्रा की हो और जीवित बच गया हो।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close