Auraiyaराजनीती

भाजपा पर हमला करते हुए बोले अखिलेश गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए- अखिलेश

भाजपा पर हमला करते हुए बोले अखिलेश गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए- अखिलेश

भाजपा पर हमला करते हुए बोले अखिलेश गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए- अखिलेश

औरैया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय ककोर के तिरंगा स्टेडियम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं। कहा कि योगी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन पर इतने मुकदमे लिखे हैं। उन्होंने खुद उनको वापस लिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जो कानून को नहीं मानते और जो गरीबों को सताते हैं वो सपा को वोट न करें। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई, क्योंकि सरकार ने अपना पक्ष सही से नहीं रखा। आरोपी मंत्री का बेटा अदालत से तो जमानत पा गया लेकिन जनता की अदालत से न वो न भाजपा दोनों माफ नहीं होगीं। करहल में हमले की घटना पर उन्होंने कहा कि करहल में एसपी बघेल और एक राज्यसभा सांसद पर हमला खुद भाजपा वाले करा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है।  औरैया में प्लास्टिक सिटी बनेगी। अखिलेश ने कहा कि औरैया में प्लस्टिक सिटी योगी नहीं लगा पाए। सपा सरकार में प्लास्टिक सिटी बनेगी। जैसे-जैसे चुनाव बढे़गा भाजपा शून्य होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इनके खिलाफ है। जैसे जैसे चुनाव बढ़ रहा है, वैसे वैसे भाजपा साफ हो रही है।  जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, इनका सफाया होना तय है। कहा गर्मी निकालने वाले नेता औरैया आये होंगे। लखनऊ में लैपटॉप बांटने की बात करते थे। किसी को नहीं मिला। ये बदहाली को खत्म करने वाला चुनाव है।  इस बार गर्मी निकालने वालों का भाप निकल जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार हर समाज के लोग सपा की मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close