Lucknow

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का बाराबंकी किसान मोर्चा द्वारा ज़ोरदार स्वागत।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का बाराबंकी किसान मोर्चा द्वारा ज़ोरदार स्वागत।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर का रविवार को लखनऊ प्रथम आगमन पर अति-विशिष्ट अतिथि गृह में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों नें सम्मान समारोह में पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं माला पहना कर अभिनंदन किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबाबू द्विवेदी नें राष्ट्रीय अध्यक्ष को भगवान लोधेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री चाहर नें कहा कि आप सभी के असीम स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूँ और निरंतर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान जागरूकता और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ उनकी आमदनी दोगुनी किये जाने के प्रयास और व्यापक अभियान में आप सब की भागीदारी संतोष और प्रसन्नता का विषय है। श्री चाहर नें निरंतर किसान मोर्चा और पार्टी विचारधारा के बढ़ते स्वरूप के लिए कायकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बाराबंकी से जिला संवाददाता रामकुमार वर्मा

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close