kanpur
25 संपत्तियों में 11 अखिलेश या परिवार के नाम पर…12 अन्य की, बड़े खेल से उठा पर्दा
अखिलेश दुबे के कब्जे वाली संपत्तियों का मालिकाना हक जानने के लिए पुलिस ने केडीए से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद केडीए ने 25 संपत्तियों की सूची सौंपी है,

Crime Desk ; कानपुर में केडीए ने अखिलेश दुबे के कब्जे वाली 25 संपत्तियों के मालिकाना हक की जांच कर रिपोर्ट किदवईनगर पुलिस को सौंप दी है। इनमें से 11 संपत्तियां अखिलेश दुबे और उसके परिजनों के नाम हैं। बाकी 12 संपत्तियों पर कब्जा तो अखिलेश दुबे और उसके परिवार के ही सदस्यों का है, कागजों में मालिकाना हक किसी बाहरी व्यक्ति के नाम है। दो संपत्तियों के मालिकाना हक के बारे में केडीए के अधिकारियों को भी नहीं पता चल सका है।
अधिवक्ता या परिवार के नाम दर्ज हैं ये संपत्तियां
- 127/709 डब्लू वन साकेत नगर मैसर्स पैरामाउंट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेश दुबे के नाम है।
- 1436 ब्लॉक डब्ल्यू 2 दामोदर नगर के तीनों हिस्से अखिलेश के पिता रामकृष्ण दुबे के नाम हैं।
- 127/82 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश दुबे के नाम है।
- 127/534 डब्लू वन साकेत नगर निखिलेश दुबे के नाम है।
- 127/155 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश की पत्नी मधु के नाम है।
- 127/152 डब्लू वन साकेत नगर डॉ ब्रजकिशोरी दुबे स्मारक समिति के नाम है।
- 127/428 यू ब्लाॅक निराला नगर बृजेश दुबे और मधु दुबे के नाम है। – 127/576 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश के पिता और चारों भाइयों के नाम है।
- 127/576 डब्लू वन साकेत नगर रामकृष्ण दुबे के नाम है।