विदेश

12 हजार किमी/घंटे की रफ्तार वाली मिसाइल से रूस ने उड़ाया हथियार डिपो

12 हजार किमी/घंटे की रफ्तार वाली मिसाइल से रूस ने उड़ाया हथियार डिपो

12 हजार किमी/घंटे की रफ्तार वाली मिसाइल से रूस ने उड़ाया हथियार डिपो

24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जंग के 24 वें दिन रूस ने यूक्रेन पर ‘किन्झॉल’ हाइपरसॉनिक मिसाइल दागने का दावा किया है। उसने इस मिसाइल से यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में बने हथियार डिपो को तबाह कर दिया। किन्झॉल रूसी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब खंजर होता है।

इसी बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन में परमाणु हमला भी कर सकता है। 2018 में रूसी सेना में शामिल की गई इस मिसाइल पर परमाणु और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियार ले जा सकते हैं।युद्ध के बीच इस मसले को हल करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ते भी खोजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close