राजनीती

सासंद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा – दंगे तो सपा कराती है

सासंद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा - दंगे तो सपा कराती है

राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी रहता है. कभी कोई नेता किसी पर तंज कसता है तो कभी कोई किसी पर. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेलवे स्टेशन पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दंगा तो सपा कराती है। तो वहीँ, अब उनका ये बयान सामने आते ही काफी चर्चा का विषय बन गया है.

अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हर घर तिरंगा यह दंगा के लिए है। राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए क्या होगा। दंगा तो सपा कराती रही है। जब अखिलेश की सरकार थी, तब उनका कैबिनेट मंत्री मुजफ्फरनगर में दंगों के लिए कह रहे थे कि होने दो और चलने दो थोड़ा और होने दो हिंदुस्तान और प्रदेश की जनता जानती है कि दंगा कौन कराता है। अब योगी जी प्रदेश में आए हैं, मोदी जी देश में आए हैं। इसके बाद कहीं कोई दंगाई अपना सिर नहीं उठा पाया है। जहां कहीं भी दंगाई अपना फन उठाएंगे वहीं कुचल दिए जाएंगे।

साक्षी महराज ने यह भी कहा कि मैंने कहा ना कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचती है। अगर ऐसा हमने किया होता तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कैसे बन जाती। राजस्थान में कांग्रेस सरकार कैसे बन जाती और अन्य प्रदेशों में अन्य पार्टियों के सरकार हैं। वह जीत जाते हैं तो अच्छा बताते हैं। हार जाते हैं तो हमारे ऊपर आरोप लगाते हैं तो यही कहा जा सकता है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close