बेशरम रंग गाने पर मुनमुन दत्ता ने किया डांस, मुनमुन ने बेशरम रंग गाने का किया समर्थन
मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेशरम रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहीं हैं।

हाल ही में मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेशरम रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहीं हैं.. विवादों के बीच बबीता जी का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है… डांस के दौरान मुनमुन शिमरी आउटफिट में दिखाई दे रही हैं.. एक तरफ जहां कई लोग उनके मूव्स की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं..दरअसल इन दिनों कई एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी करके अपना वीडियो बना रही हैं.. इनमें हिना,जन्नत जुबैर समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, अब इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता भी हैं… वीडियो शेयर करते हुए मुनमन ने लिखा- ‘ये सॉन्ग पूरी तरह से वाइब है’… मुनमुन के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिेएक्ट कर रहे हैं… एक यूजर ने लिखा- आप दीपिका से लाख गुना अच्छी लग रही हो, दूसरे यूजर ने लिखा-‘आपका डांस ओरिजिनल से बेटर था…’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा को भी बायकॉट करना पड़ेगा? ’बता दें कि पठान को 25 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जाएगा…



