Breaking News

कोहरे के चलते अनियंत्रित हुई कार नदी में गिरी, 2 लोगो की मौत, तीन घायल

कौशांबी जिले में देर रात कोहरे के चलते कार अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गयी। इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गयी। जबकि 3 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी; कौशांबी जिले में देर रात कोहरे के चलते कार अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गयी। इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गयी। जबकि 3 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के ग़ढ़वा उदाथू गांव के पास ससुर खदेरी नदी की है। जहा सैयद सरावा गाँव के रहने वाले शिवप्रकाश और आस्तिक यादव अपने 3 दोस्तों के साथ टवेरा गाड़ी से म्योहर गाँव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। दावत खा कर सभी लोग टवेरा गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी गढ़वा उदाथु गाँव के पास कोहरे के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे ससुर खदेरी नदी में गिर गयी। हादसे के बाद घायलों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार लोगों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक शिवप्रकाश और आस्तिक यादव की मौत हो चुकी थी। वही तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहा घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजन को इसकी जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close