बहन फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को बांटे गए कम्बल
कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अजय कपूर के इस कार्य की सराहना की। कंबल वितरण के दौरान पूर्व विद्यालय अजय कपूर ने कहा कि समाज में ऐसे हजारों लोग आज भी है, जो साधन सम्पन्न न होने के चलते इस कपाकपाती ठंड में बिना गर्म कपड़ों के ठुिठरते रहते है, ऐसे में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना एक बेहतर और परोपकारी कार्य है

कानपुर; कपकपाती ठंड से महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य को लेकर गुरुवार को बहन फाउंडेशन द्वारा बर्रा 8 केडीएमए स्कूल के पास कंबल वितरण किया गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने फाउंडेशन की बहनों के साथ मिलकर करीब छह सौ महिलाओं को कंबल बांटे। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अजय कपूर जी के इस कार्य की सराहना की। कंबल वितरण के दौरान पूर्व विद्यालय अजय कपूर जी ने कहा कि समाज में ऐसे हजारों लोग आज भी है, जो साधन सम्पन्न न होने के चलते इस कपाकपाती ठंड में बिना गर्म कपड़ों के ठुिठरते रहते है, ऐसे में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना एक बेहतर और परोपकारी कार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मदद करने के लिए केवल धन की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसके लिए तो अच्छे मन की जरूरत होती है। अजय कपूर जी ने बताया कि बहन फाउंडेशन का उद्देश्य समाज की हर जरूरतमंद महिला तक सहायता पहुंचाना है, ताकि ठंड के इस मौसम में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। कंबल वितरण में मिथलेश पाण्डेय, मीरा पाल, अनीता पाल, गुड्डी सरोज, साधना सिंह, शशिप्रभा श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, रश्मि, शीला शुक्ला, शकुन्तला शर्मा, संगीता सोनी, गुन्जन श्रीवास्तव आदि फाउंडेशन की बहनें मौजूद थीं।