kanpur

25 संपत्तियों में 11 अखिलेश या परिवार के नाम पर…12 अन्य की, बड़े खेल से उठा पर्दा

अखिलेश दुबे के कब्जे वाली संपत्तियों का मालिकाना हक जानने के लिए पुलिस ने केडीए से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद केडीए ने 25 संपत्तियों की सूची सौंपी है,

Crime Desk ; कानपुर में केडीए ने अखिलेश दुबे के कब्जे वाली 25 संपत्तियों के मालिकाना हक की जांच कर रिपोर्ट किदवईनगर पुलिस को सौंप दी है। इनमें से 11 संपत्तियां अखिलेश दुबे और उसके परिजनों के नाम हैं। बाकी 12 संपत्तियों पर कब्जा तो अखिलेश दुबे और उसके परिवार के ही सदस्यों का है, कागजों में मालिकाना हक किसी बाहरी व्यक्ति के नाम है। दो संपत्तियों के मालिकाना हक के बारे में केडीए के अधिकारियों को भी नहीं पता चल सका है।

 

एसआईटी के आदेश के बाद किदवईनगर पुलिस ने अखिलेश दुबे के कब्जे वाली संपत्तियों के मालिकाना हक की जानकारी जुटाने के लिए केडीए को भूखंडों की सूची उपलब्ध कराई थी। केडीए के विक्रय जोन तीन के विशेष कार्याधिकारी की ओर से पुलिस को यह जानकारी दी गई है।

 

अधिवक्ता या परिवार के नाम दर्ज हैं ये संपत्तियां

  • 127/709 डब्लू वन साकेत नगर मैसर्स पैरामाउंट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेश दुबे के नाम है।
  • 1436 ब्लॉक डब्ल्यू 2 दामोदर नगर के तीनों हिस्से अखिलेश के पिता रामकृष्ण दुबे के नाम हैं।
  • 127/82 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश दुबे के नाम है।
  • 127/534 डब्लू वन साकेत नगर निखिलेश दुबे के नाम है।
  • 127/155 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश की पत्नी मधु के नाम है।
  • 127/152 डब्लू वन साकेत नगर डॉ ब्रजकिशोरी दुबे स्मारक समिति के नाम है।
  • 127/428 यू ब्लाॅक निराला नगर बृजेश दुबे और मधु दुबे के नाम है। – 127/576 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश के पिता और चारों भाइयों के नाम है।
  • 127/576 डब्लू वन साकेत नगर रामकृष्ण दुबे के नाम है।

इनके मालिक दूसरे लोग

  • 127/654 तुलसी विहार का मालिकाना हक उर्मिला गुप्ता के नाम पर है।
  • 591 ब्लाॅक डब्ल्यू स्कीम द्वितीय जूही कला सावित्री देवी के नाम है। – 127 /1/2 साकेत नगर गुरदीप सिंह चावला के नाम है।
  • 127/681 साकेत नगर युगल किशोरी के नाम है।
  • 127 /1/39 साकेत नगर कमल कुकरेजा के नाम है।
  • 127/523 डब्ल्यू वन साकेत नगर जुगल किशोर भरतिया के नाम है।
  • 127/ 9 यू ब्लाक निराला नगर विश्वेशर दयाल तिवारी, राजेश तिवारी, मधु तिवारी के नाम है।
  • 127/682 डब्ल्यू वन साकेत नगर रामशंकर के नाम है।
  • 127/191 डब्लू वन साकेत नगर साहिल टुटेजा के नाम है।
  • 127/11 डब्लू वन साकेत नगर संतोष बग्गा के नाम है।
  • 127/216 बारादेवी चौराहा मेजर चंद्र मोहन शुक्ला के नाम है।
  • 127/24 डब्ल्यू वन साकेत नगर सुरेश चंद्र जायसवाल के नाम है।
  • 127/684 और 127/524 ए डब्ल्यू वन साकेत नगर के मालिक के तौर पर किसी का नाम ही नहीं लिखा है।

रजिस्ट्रार कार्यालय ने भी सौंपा अखिलेश और परिवार की संपत्तियों का विवरण

अखिलेश दुबे की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश दुबे ने यू ब्लॉक स्थित फ्लैट, साकेतनगर जूही कलां स्थित 297.66 वर्ग मीटर का एक प्लाॅट, दहेली सुजानपुर स्थित ईडब्ल्यूएस में एक भवन 50 वर्ग मीटर का, जूही कलां स्थित 356 वर्गमीटर का एक भवन है। अखिलेश दुबे ने डॉ. बृजकिशोरी दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक के रूप में दो लाख रुपये में 19 फरवरी 2013 को जमीन अपनी पत्नी मधु दुबे से खरीदी थी जबकि इसकी बाजारी कीमत 35.84 लाख रुपये थी।

अखिलेश की पत्नी मधु व बेटी आंचल की संपत्तियों का विवरण
मधु दुबे को निराला नगर स्थित एक मकान 16 लाख रुपये में 20 जून 2012 को शंकरलाल, चुन्नीलाल, बिहारी लाल व किशन लाल ने बेच दिया। मधु दुबे से जूही कलां स्थित एक भूखंड 60 लाख रुपये में बेचने के लिए विक्रय अनुबंध 1 सितंबर 2006 को सरोज नारायण पांडे से किया। मधु दुबे ने डॉ.बृज किशोरी मेमोरियल स्कूल के अखिलेश दुबे को साकेत नगर डब्लू ब्लाक स्थित एक भूवन का पट्टा अनुबंध 18 मई 2018 को किया। अखिलेश की बेटी आंचल दुबे ने साकेत नगर स्थित एक फ्लैट 17 लाख रुपये में 25 अक्टूबर 2021 को कमल कुकरेजा और मेसर्स सिंह एसोसिएट्स के हिमांशु सिंह से खरीदा था।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close