bollywood

Kalki 2 में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, Deepika Padukone की जगह लेगी ये खूबसूरत अदाकारा

कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का पत्ता कट गया है और अब उनकी जगह नई हीरोइन की एंट्री हो गई है।

Bollywood Desk; भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) 2024 की सुपरहिट फिल्म थी जिसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया था। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण थीं।

कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद एक तरफ कल्कि 2 की तैयारियां शुरू हो रही थीं, दूसरी ओर Deepika Padukone की एग्जिट से हर कोई हैरान रह गया। खुद मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि दीपिका कल्कि 2 का हिस्सा नहीं हैं।

किस एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से किया रिप्लेस?

दीपिका पादुकोण के एग्जिट के बाद हर किसी के मन में सवाल उठ रहा था कि कल्कि 2 में उनकी जगह आखिर कौन लेगा। कल्कि को जन्म देने वालीं मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में पहले आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शेट्टी का नाम सामने आ रहा था। मगर जिस अदाकारा ने दीपिका को रिप्लेस किया है, वो हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं।

प्रियंका बनेंगी कल्कि 2 की लीड हीरोइन?

यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि (Priyanka Chopra) बताई जा रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि 2 के लिए सबसे पावरफुल एक्ट्रेस के रूप में उन्हें कंसीडर किया जा रहा है। यहां तक कि मेकर्स भी उन्हें कास्ट करने की सोच रहे हैं। अगर सब सही रहा तो प्रियंका कल्कि की लीड एक्ट्रेस होंगी। हालांकि, एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close