पर्दे पर लौट रहे अश्वत्थामा और कर्ण, ‘कल्कि’ के लिए ‘यास्किन’ से होगा महायुद्ध!
नाग अश्विन ने फिल्म कल्कि पार्ट 2 (Kalki Part 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) की वापसी हो रही है।

Bollywood: साल 2024 की माइथोलॉजिकल साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट (Kalki Part 2) जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने लौट रहा है।
कल्कि पार्ट 2 का इंतजार पिछले दो सालों से हो रही है। अब आखिरकार फिल्म के डायरेक्टर (Nag Ashwin) ने खुलासा कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी।
कल्कि 2 का लेटेस्ट अपडेट
कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग को लेकर कब से सस्पेंस बना हुआ था। अब आकाशवाणी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वह फिल्म की टीम के साथ फिल्म की शूटिंग पर काम कर रहे हैं। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। बकौल, नाग अश्विन-
कल्कि 2 का काम शुरू हो चुका है। हम अगले महीने से शूटिंग जारी रखने और इसे तेजी से पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
कल्कि 2 में प्रभास-अमिताभ का किरदार
कल्कि पार्ट 2 में कहानी पहली फिल्म के आगे बढ़ेगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) की वापसी होगी। साथ ही इस बार ‘सुप्रीम यास्किन’ बने कमल हासन (Kamal Haasan) के भी अहम सीन्स दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के किरदार में हैं, जबकि प्रभास डबल रोल में हैं। वह भैरव के साथ-साथ कर्ण भी बने हैं।




