राजनीती

PM मोदी के खिलाफ अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर 'एक्स' को नोटिस भेजा है।

National Desk; नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान और बाद में सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई।

दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस भेजा है।

पुलिस ने एक्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने या ब्लॉक करने के साथ ही उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर प्रसारित की जा रही है और इसकी जांच की जा रही है।

अकाउंट धारक की पूरी जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने एक्स से जिस अकाउंट से संबंधित पोस्ट या वीडियो अपलोड किया गया है, उसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के अलावा लॉग-इन और लॉग-आउट का समय व तारीख सहित तकनीकी विवरण शामिल हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close