Special
स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंदों और बेजुबानों की सेवा करेगा Aahaarbandhu Foundation
इस सेवा अभियान में Madhav Construction का सहयोग रहेगा। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद लोगों तथा बेजुबान पशुओं तक भोजन पहुंचाया जाएगा।

Kanpur Desk; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Aahaarbandhu Foundation द्वारा 15 अगस्त को सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर रहने वाले बेसहारा एवं भूखे पशुओं को भी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Aahaarbandhu Foundation का उद्देश्य भोजन की आवश्यकता वाले लोगों और पशुओं तक सहायता पहुंचाना तथा समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान मानव सेवा के साथ पशु सेवा का भी संदेश देगा।



