Hanuman Ansh के सीक्वल का हिस्सा होंगे Akshay Kumar?
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है, जिसके बाद इसके सीक्वल 'हनुमान अंश 2' की घोषणा हुई है।

Bollywood Desk; नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
दो सौ गुना कर डाली कमाई
इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इसके बताए गए बजट का 200 गुना है। अच्छे रिव्यू मिलने के अलावा, फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके गाने जिद पे आ गईं पार्वती और मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान को काफी लोकप्रियता मिली।
अक्षय कुमार होंगे फिल्म का हिस्सा?
इसके पार्ट 1 की सफलता को देखते हुए दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई थी। इस बीच खबर आई कि पार्ट 2 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को कास्ट किया जा सकता है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इन सभी अटकलों पर बात की।
दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने एक सवाल के दौरान अक्षय कुमार को अपने फेवरेट एक्टर बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के दूसरे भाग में नजर आएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया,’वो महाराज जी बताएंगे।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे इस बात का संकेत माना कि अक्षय कास्ट में शामिल हो सकते हैं।




