entertainment

दिल्ली के भारत मंडपम में गूंजेंगी Gurdas Maan की मधुर आवाज

गुरदास मान की सिंगिग के लाखों दीवाने हैं। अब उनकी यह मधुर आवाज फैंस को लाइव सुनने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में 3 अक्टूबर को सुनने को मिलेगी।

Delhi Desk; संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि संस्कृति, संवेदनाओं और मानवीय अनुभूतियों की सशक्त अभिव्यक्ति है। म्यूजिक की इसी परंपरा को जीवंत करते हुए मशहूर पंजाबी लोक गायक, गीतकार और अभिनेता गुरदास मान आगामी 3 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम(प्रगति मैदान) में अपना लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन एंजेल एंटरटेनमेंट रहा है। 3 अक्टूबर की ये शाम संगीत, संस्कृति और संवेदनाओं और सुरीली धुनों से सजी होगी।

संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं गुरुदास मान
गुरदास मान को म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हुए बतौर सिंगर 40 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, जहां उन्होंने दिल दा मामला है’, ‘छल्ला’ और ‘अपना पंजाब होवे’ जैसे कई गानों से संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने संगीत के माध्यम से प्रेम, लोकजीवन और मानवीय अनुभूतियों को स्वर प्रदान किया है।

मशहूर सिंगर की गायिकी में पंजाब की मिट्टी खुशबू, लोकसंस्कृति की सहजता और जीवन-दर्शन की गहराई का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। इस खास कार्यक्रम में उनके सुपरहिट गानों के साथ- साथ आकर्षक मंच-सज्जा, उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था और मनोहारी प्रकाश संयोजन दर्शकों को अविस्मरणीय सांगीतिक अनुभूति प्रदान करेंगे।

यहां पढ़ें कार्यक्रम की डिटेल्स

आयोजक संस्था ‘Angel Entertainment’ सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के माध्यम से कला और कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है।

यह संगीतमय संध्या केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि सुरों के माध्यम से संस्कृति, स्मृतियों और संवेदनाओं से साक्षात्कार का विशिष्ट अवसर होगी।

कार्यक्रम स्थल: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली दिनांक: 3 अक्टूबर 2026
समय: शाम 7:00 बजे
आयोजक: Angel Entertainment

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close