Breaking News
गंगा के उफान से शुक्लागंज में जलप्रलय, बस्तियों में घुसा पानी
दर्जनों मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं और कई मकान चौतरफा पानी से घिर गए हैं। घरों के भीतर पानी प्रवेश कर जाने से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज में गंगा नदी के रौद्र रूप धारण करने से तटीय इलाकों में हाहाकार मच गया है। नदी का जलस्तर खतरे की सीमा लांघने के बाद रिहायशी बस्तियों, सड़कों और गलियों में तेजी से पानी भर गया है। दर्जनों मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं और कई मकान चौतरफा पानी से घिर गए हैं।
घरों के भीतर पानी प्रवेश कर जाने से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। रास्ते बंद होने के कारण लोग आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेने को मजबूर हैं। अचानक आई इस आपदा ने तटीय क्षेत्र के बाशिंदों की मुश्किलें बेहद बढ़ा दी हैं।
संजय भारती




