आलिया भट्ट को घर देकर…’, 500 करोड़ की नेटवर्थ के दावों पर बोले Anupam Kher
अनुपम खेर को दर्शकों का मनोरंजन करते हुए 4 दशक से अधिक समय हो चुका है। फिल्मी करियर को देखते हुए उनकी नेटवर्थ को लेकर गूगल पर जो दावें किए गए हैं, उस पर अभिनेता ने अब खुलकर बात की।

Bollywood Desk; ये प्रेम मोल लिया अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में गूगल पर उनकी दिखाई गई 400-500 करोड़ की नेटवर्थ को लेकर खुलकर बात की है। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उनकी जो संपत्ति बताई जाती है, उसका 10 परसेंट भी उनके पास नहीं है। अपनी नेट वर्थ को लेकर अनुपम खेर ने क्या कहा, चलिए बताते हैं।
अनुपम खेर ने आगे कहा, “400-500 करोड़ का मेरे पास 10 परसेंट भी नहीं है। मेरे दोस्त ये सब देखते हैं और मजाक करते हैं कि हमें भी इस पैसे में से थोड़ा कुछ दे दे।”
आलिया भट्ट को फ्लैट बेच रेंट पर रहते हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर ने सालों के सफल करियर के बाद भी वह मुंबई जैसे बड़े शहर में रेंट पर क्यों रहते हैं, इस पर भी उन्होंने बात की। अभिनेता ने कहा, “जिस दिन मैंने किराए के घर पर रहने का फैसला किया था, मैंने खुद को सब चीजों से आजाद कर लिया था। मैंने 10 साल पहले ही ये निर्णय ले लिया था। मुझे प्रॉपर्टी यहां-वहां करने की कोई टेंशन नहीं है। मेरा सिर्फ एक ही अपना घर है, जो शिमला में है। उसे मैंने अपनी मां के लिए लिया था। मेरा भाई और मैं दोनों रेंट के घर पर रहते हैं और हम खुश हैं।
अनुपम खेर ने बताया कि उनकी पत्नी किरण खेर सांसद बनने के बाद चंडीगढ़ में ही शिफ्ट हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी मुंबई वाली प्रॉपर्टी बेच दी थी। एक्टर बोले उसके बाद मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने की उनके पास कोई और वजह नहीं थी।
अपने आराम से नहीं किया समझौता
अनुपम खेर ने ये भी क्लियर किया रेंट के घर पर रहने का मतलब ये नहीं है कि वह अपने लाइफस्टाइल या आराम से किसी भी तरह का समझौता करके बैठे हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं अभी भी बेस्ट रेस्टोरेंट में जाता हूं और अच्छा खाना खाता हूं। अपनी फेवरेट जगह पर ट्रैवल करते हैं और बेस्ट होटल में रहते हैं। मैं कोई झोपड़ पट्टी में नहीं रह रहा। मुझे अपना कंफर्ट पसंद है, लेकिन ये चीजें कभी खत्म न होने वाली हैं।




