entertainment

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में कौन-कौन आएगा?

Rinku Singh Priya Saroj | क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी करेंगे। इस समारोह में शाहरुख खान, राहुल गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

Sports Desk; Rinku Singh और मछलीशहर सांसद Priya Saroj की शादी 4 दिसंबर 2026 को होने वाली है। घरवालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता शाहरुख खान के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हालांकि अभी ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है कि कौन-कौन मेहमान शादी में शामिल होंगे। लेकिन उम्मीद है कि खेल जगत और राजनीतिक गलियारों के कई बड़े चेहरों को आमंत्रित किया जाएगा।

चार दिसंबर को होगी रिंकू और प्रिया सरोज की शादी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है।

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की तरफ से राजनीति से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके ल‍िए सूची भी पर‍िवार की ओर से फाइनल होने की जानकारी सामने आई है।

आयोजन में सपा के सभी सांसद और विधायक के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी

वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की तरफ से अभिनेता शाहरुख खान और कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक किए गए हैं।

पिछले साल 2025 में हुई थी रिंकू-प्रिया की सगाई

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में रहे हैं।विवाह समारोह पूरे विधि-विधान से आयोजित किया जाएगा।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close