kanpur

गंगाघाट पुलिस, एनसीसी कैडेट्स व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के तरीकों, आत्मरक्षा के आवश्यक उपायों तथा वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

Kanpur Desk; उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के अंतर्गत थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर एक वृहद संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्य रूप से उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के तरीकों, आत्मरक्षा के आवश्यक उपायों तथा वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया।

वहीं, अभियान में शामिल ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु वे 112, 1090, 181 एवं 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग कर सकती हैं। थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

                                                                                                                   संजय भारती 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close