kanpur
शुक्लागंज में अवैध मीट की दुकानों पर छापा, 60 किलो दुर्गंधयुक्त मांस नष्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सचल दल ने दो मीट प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानदारों के पास वैध खाद्य पंजीकरण या लाइसेंस नहीं मिला।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज अवैध मीट दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सचल दल ने दो मीट प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानदारों के पास वैध खाद्य पंजीकरण या लाइसेंस नहीं मिला। मौके से लगभग 21,000 रुपये कीमत का 60 किलो भैंस का मीट बरामद हुआ, जो बेहद दुर्गंधयुक्त और अस्वास्थ्यकर स्थिति में था।
जनस्वास्थ्य को देखते हुए टीम ने इस मांस को तुरंत नष्ट करा दिया। विभाग द्वारा इन अवैध खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दायर करने की कार्रवाई की जा रही है।
संजय भारती




