सेक्स स्कैंडल मे राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जाते हैं- मंत्री रघुराज सिंह
सेक्स स्कैंडल मे राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जाते हैं- मंत्री रघुराज सिंह

सेक्स स्कैंडल मे राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जाते हैं- मंत्री रघुराज सिंह
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू
यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में
सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े बड़े नेता वहां जाते हैं। ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जाती हैं। अलीगढ़ में मंत्री रघुराज ने कहा, ‘नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बना था। जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं। देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे।’ मंत्री रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की सरकार इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। यह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी। यह पहला मौका नहीं है जब रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।