जेब में रखते हैं जालीदार टोपी, माथे का टीका भी नहीं पसंद: अखिलेश पर केशव मौर्य का हमला
जेब में रखते हैं जालीदार टोपी, माथे का टीका भी नहीं पसंद: अखिलेश पर केशव मौर्य का हमला

जेब में रखते हैं जालीदार टोपी, माथे का टीका भी नहीं पसंद: अखिलेश पर केशव मौर्य का हमला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा। अखिलेश यादव को न कोरोना का टीका पसंद है, न माथे का टीका पसंद है। भाजपा की सरकार गरीबों महिलाओं युवाओं के लिए काम करती है। अगर सपा गठबंधन यूपी के 24 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा है तो भाजपा गठबंधन 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 2.55 करोड़ किसानों को 42,565 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।