डॉक्टर से आईपीएस बने ईरज राजा, अब संभालेंगे बलिया की कमान
इससे पहले वह गाजियाबाद में एसपी देहात के पद पर तैनात थे। वहीं, बलिया के एसपी रहे ओमवीर सिंह का तबादला बस्ती कर दिया गया है।

Balia; शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह गाजियाबाद में एसपी देहात के पद पर तैनात थे। वहीं, बलिया के एसपी रहे ओमवीर सिंह का तबादला बस्ती कर दिया गया है।
मूल रूप से आगरा के गढ़ी भदौरिया निवासी डॉ. ईरज राजा ने अलीगढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2011 में मेरठ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने बिजनौर में चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। इसी दौरान उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की और वर्ष 2017 में आईपीएस अधिकारी बने।
आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती लखनऊ में हुई। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद और मेरठ में एएसपी के पद पर जिम्मेदारी संभाली। बाद में गाजियाबाद में एसपी देहात के रूप में सेवाएं दीं।
डॉ. ईरज राजा के पिता डॉ. अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक हैं। उनके भाई ऋषभ राजा पार्षद हैं, जबकि बहन डेंटल सर्जन हैं।
बलिया के नए पुलिस कप्तान के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की चुनौती होगी।
ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ सरफराज

